"मोबाइल की लत छोड़, आत्मसंयम से जुड़ेंगे विद्यार्थी; अणुविभा की नई पीढ़ी को स्क्रीन एडिक्शन से मुक्त करने की अनूठी पहल।"
लाडनूँ। डिजिटल युग की सबसे बड़ी चुनौती बन चुके 'स्क्रीन एडिक्शन' से नई पीढ़ी को मुक्त करने के लिए अणुव्रत विश्व भारती सोसायटी (अणुविभा) ने एक निर्णायक और ऐतिहासिक पहल की है। अणुव्रत अनुशास्ता परम पूज्य आचार्य श्री महाश्रमण जी की पावन गरिमामयी उपस्थिति में आगामी 18, 19 एवं 20 मई को जैन विश्व भारती परिसर, लाडनूँ में तीन दिवसीय “अणुव्रत डिजिटल डिटॉक्स (ADD) वर्कशॉप” का भव्य आयोजन होने जा रहा है।
अणुविभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं प्रकल्प प्रभारी विनोद कोठारी ने बताया कि अणुव्रत के आध्यात्मिक पर्यवेक्षक मुनि श्री मनन कुमार जी के पावन मार्गदर्शन तथा राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रताप सिंह दूगड़ एवं महामंत्री मनोज सिंघवी के कुशल नेतृत्व में यह कार्यशाला विद्यालयी छात्रों (कक्षा 6 से 12) के लिए विशेष रूप से डिजाइन की गई है। इसका उद्देश्य केवल मोबाइल छुड़वाना नहीं बल्कि विद्यार्थियों में आत्मसंयम, सकारात्मक सोच और अनुशासित जीवनशैली के बीज बोना है।
🎯 कार्यशाला के मुख्य आकर्षण (ADD Highlights)
अणुव्रत डिजिटल डिटॉक्स (ADD) के राष्ट्रीय संयोजक रोशन सुराणा ने तकनीकी जानकारी देते हुए बताया कि यह तीन दिवसीय आयोजन पूरी तरह प्रयोगात्मक होगा। कार्यशाला के मुख्य स्तंभ निम्न रहेंगे:
🎤 विषय विशेषज्ञ एवं मार्गदर्शक सत्र
राष्ट्रीय प्रचार-प्रसार मंत्री पंकज दुधोडिया ने बताया कि आध्यात्मिक मार्गदर्शन हेतु पूज्य साधु-साध्वी एवं समणीवृंद उपस्थित रहेंगे। वहीं विषय विशेषज्ञ चिराग पामेचा, महावीर भटेवरा एवं अंबिका डागा डिजिटल एडिक्शन पर महत्वपूर्ण सत्र लेंगे। 20 मई का दिन बालिकाओं के लिए विशेष रहेगा, जिसमें गरिमा ऋषभ डाकलिया प्रेरक संबोधन देंगी। योग एवं जीवन विज्ञान का जिम्मा हनुमान शर्मा संभालेंगे।
.jpg)