सोमवार, फ़रवरी 03, 2025

161 वां मर्यादा महोत्सव 2025 का द्वितीय दिन

आज्ञा, मर्यादा, आचार्य, गण और धर्म में समाहित है मर्यादा महोत्सव का सार : आचार्य महाश्रमण

161वें मर्यादा महोत्सव का दूसरा दिवस

आचार्यश्री महाप्रज्ञजी के पट्टोत्सव पर आचार्यश्री ने किया श्रद्धा स्मरण

मुख्यमुनिश्री ने जनता को किया उद्बोधित

श्रद्धालुओं ने श्रीचरणों में प्रस्तुत की अनेक प्रस्तुतियां
 


03.02.2025, सोमवार, भुज, कच्छ (गुजरात), भुज की धरा पर गुजरात का प्रथम तथा जैन श्वेताम्बर तेरापंथ धर्मसंघ का 161वां मर्यादा महोत्सव। भुज के ऐतिहासिक स्मृतिवन के प्रांगण में बने जय मर्यादा समवसरण में भव्य आयोजन। सोमवार को मर्यादा महोत्सव का दूसरा दिन। निर्धारित समयानुसार तेरापंथ धर्मसंघ के ग्यारहवें अनुशास्ता, भगवान महावीर के प्रतिनिधि, अध्यात्मवेत्ता आचार्यश्री महाश्रमणजी मंच के मध्य विराजमान हुए और मंगल महामंत्रोच्चार करते हुए दूसरे दिवस का मंगल शुभारम्भ किया। 

आज के आयोजन में सर्वप्रथम मुमुक्षु बहनों ने गीत का संगान किया। तदुपरान्त मुख्यमुनिश्री महावीरकुमारजी ने समुपस्थित विशाल जनमेदिनी को उद्बोधित किया। तेरापंथ धर्मसंघ के वर्तमान अनुशास्ता, युगप्रधान आचार्यश्री महाश्रमणजी ने मर्यादा महोत्सव के दूसरे दिन अपनी अमृतमयी वाणी से अमृतवर्षा करते हुए कहा कि पांच शब्द हैं-आज्ञा, मर्यादा, आचार्य, गण और धर्म। इन पांच शब्दों में मार्यादा महोत्सव, साधुता, संगठन की सफलता के तत्त्व सन्निहित हैं। मैं आज्ञा की सम्यक् आराधना करूंगा। आज्ञा के प्रति एक समर्पण का भाव होना, सफलता का महत्त्वपूर्ण सूत्र प्रतीत हो रहा है। जिसकी आज्ञा से आज्ञापालक का हित हो सकता है, उसकी आज्ञा का पालन करने का प्रयास होना चाहिए। जैन आगमों और शास्त्रों की आज्ञा का पालन करने का प्रयास करना चाहिए। जैन श्वेताम्बर तेरापंथ धर्मसंघ में 32 आगम मान्य हैं। आदमी को आगमों की आज्ञा पर ध्यान देने का प्रयास करना चाहिए। शास्त्रों की वाणी के प्रति जागरूक रहने का प्रयास करना चाहिए। वर्तमान में तीर्थंकर उपलब्ध नहीं तो आचार्य उनके प्रतिनिधि के रूप में होते हैं। आचार्य की आज्ञा पर ध्यान देना चाहिए। तेरापंथ धर्मसंघ में आचार्य की आज्ञा का महत्त्वपूर्ण स्थान है। साधु-साध्वियों को ऐसा त्याग भी दिलाया जाता है कि ‘आचार्य की आज्ञा को लांघने का त्याग है।’ आचार्य की आज्ञा का लांघने का त्याग है, तो आचार्य की आज्ञा का कितना महत्त्व हो जाता है।

आचार्य की कड़ी दृष्टि को भी सहन करने का प्रयास करना चाहिए। सहन करने में हीरे के समान कठोर बनना चाहिए न कि कांच की भांति अधीर। गुरुओं की कठोर वाणी को सहन करने वाला ऊंचाई को प्राप्त कर सकता है। अपने अग्रणी की आज्ञा पर भी ध्यान देने का प्रयास करना चाहिए। अग्रणी साधु-साध्वी आचार्य के प्रतिनिधि होते हैं, इसलिए उनकी आज्ञा आदि का पालन करने का प्रयास करना चाहिए। आचार्यश्री ने युवाचार्यश्री जीतमलजी के प्रसंग का वर्णन किया। आज्ञा की आराधना सफलता का एक सूत्र है। 

दूसरी बात है मर्यादाओं के प्रति निष्ठा। मर्यादा का मान हम रखेंगे तो मानों मयार्दाएं हमारा मान रख सकेंगी। संगठन के मर्यादाओं के पालन के प्रति जागरूक रहने का प्रयास करना चाहिए। तीसरी बात बताई गई कि मैं आचार्य की सम्यक् आराधना करूंगा। आचार्य की आज्ञा ही नहीं, उनकी इंगित पर ध्यान देना और उसे समझने का प्रयास करना, उनके प्रति विनयपूर्ण व्यवहार रखना, अप्रमत्त रहकर आचार्य की सुसुश्रा करना बहुत अच्छी बात होती है। सेवा के प्रति जागरूकता के लिए मुनि खेतसीजी स्वामी के प्रसंगों का आचार्यश्री ने वर्णन किया। चौथी बताई गई कि गण का अनुगमन करना। संघ है तो संघ की सेवा की भावना भी रखनी चाहिए। जितना संभव हो सके, संघ की सेवा करने का प्रयास करना चाहिए। आवेश में कभी संघ को छोड़ना नहीं चाहिए। छूटे तो कभी यह शरीर छूट जाए, लेकिन संघ का परित्याग करने से बचने का प्रयास करना चाहिए। पांचवी बात बताई गई कि धर्म कभी नहीं छोडूंगा। अहिंसा, संयम और तप रूपी धर्म को कभी छोड़ना नहीं चाहिए। शरीर से प्राण भले छूट जाए, लेकिन धर्म को नहीं छोड़ना चाहिए। धर्म के प्रति ऐसी निष्ठा होनी चाहिए। 

आचार्यश्री ने आगे कहा कि आचार्यश्री तुलसी ने मुनिश्री नथमलजी स्वामी टमकोर को अपना युवाचार्य बनाया। आज माघ शुक्ला षष्ठी है। आचार्यश्री महाप्रज्ञजी का आचार्य पदारोहण दिवस है। आज के दिन आचार्यश्री तुलसी ने दिल्ली में उन्हें आचार्य पद पर प्रतिष्ठित हुए। ऐसा अवसर इस धर्मसंघ में एक ही बार आया कि अपने गुरु और आचार्य के रहते हुए ही आचार्य पद प्राप्त किया। आचार्य के छत्तीस गुण बताए गए हैं। उनका आयुष्य नब्बे वर्ष का रहा। उनका लम्बा संयम पर्याय रहा। हम आचार्यश्री महाप्रज्ञजी के प्रति श्रद्धा अभिव्यक्त करता हूं। आज मर्यादा महोत्सव का दूसरा दिन है। इस प्रकार हम सभी पांचों शब्दों के प्रति जागरूक रहें। 

मंगल प्रवचन के उपरान्त आचार्यश्री महाश्रमण मर्यादा व्यवस्था समिति के अध्यक्ष श्री कीर्तिभाई संघवी ने अपनी भावाभिव्यक्ति दी। तेरापंथ समाज भुज-कच्छ ने संयुक्त रूप में गीत का संगान किया। भुज से संबद्ध मुनि अनंतकुमारजी ने अपनी आस्थासिक्त अभिव्यक्ति दी। आचार्यश्री ने उन्हें मंगल आशीर्वाद प्रदान किया। भुज ज्ञानशाला के ज्ञानार्थियों ने अपनी भावपूर्ण प्रस्तुति दी। जैन विश्व भारती के पदाधिकारियों द्वारा ‘शासनश्री साध्वी अशोकश्री पावन पथगामिनी’ पुस्तक आचार्यश्री के समक्ष लोकार्पित की गई। इस संदर्भ में आचार्यश्री ने मंगल आशीर्वाद प्रदान किया। 

संस्था शिरोमणि तेरापंथी महासभा के अध्यक्ष श्री मनसुखलाल सेठिया, अखिल भारतीय तेरापंथ युवक परिषद के अध्यक्ष श्री रमेश डागा, तेरापंथ प्रोफेशनल फोरम के अध्यक्ष श्री हिम्मत माण्डोत, जैन विश्व भारती के अध्यक्ष श्री अमरचंद लुंकड़, अणुव्रत विश्व भारती सोसायटी के अध्यक्ष श्री प्रताप दुगड़, विकास परिषद के सदस्य श्री पदमचन्द पटावरी ने अपनी भावाभिव्यक्ति दी। आगामी मर्यादा महोत्सव छोटी खाटू में आयोजित है। इस संदर्भ में छोटी खाटू तेरापंथ समाज अपना आमंत्रण लेकर गुरु सन्निधि में उपस्थित हुआ और गीत को प्रस्तुति दी। आचार्यश्री ने कहा कि छोटी खाटू में वर्ष 2026 का मर्यादा महोत्सव घोषित है। खूब आध्यात्मिकता-धार्मिकता बनी रहे। चतुर्मास प्रवास व्यवस्था समिति-अहमदाबाद ने भी गीत को प्रस्तुति दी। अक्षय तृतीया व्यवस्था समिति-डीसा की ओर श्री रतनलाल मेहता ने अपनी भावाभिव्यक्ति दी। आचार्यश्री के मंगलपाठ के साथ मर्यादा महोत्सव के दूसरे दिन का कार्यक्रम सुसम्पन्न हुआ। 



पूज्य गुरुदेव युगप्रधान आचार्य श्री महाश्रमण जी द्वारा नमस्कार महामंत्र के समुच्चारण के साथ 161 वें मर्यादा महोत्सव के द्वितीय दिवस का हुआ शुभारम्भ

पारमार्थिक शिक्षण संस्था की मुमुक्षु बहनों द्वारा मर्यादा महोत्सव के अवसर पर सामूहिक गीत की हुई श्रद्धासिक्त प्रस्तुति


मर्यादा महोत्सव के अवसर पर मुख्यमुनि श्री महावीरकुमारजी ने अनुशासन विषय पर उपस्थित श्रद्धालु समाज को।किया सम्बोधित


मर्यादा के शिखर पुरुष युगप्रधान आचार्य श्री महाश्रमणजी ने मर्यादा महोत्सव के द्वितीय दिवस "आज्ञा की महत्ता" के संदर्भ में उपस्थित श्रद्धालु समाज को प्रदान किया प्रेरणा पाथेय


आचार्य श्री महाश्रमण मर्यादा महोत्सव प्रवास व्यवस्था समिती : भुज - कच्छ के अध्यक्ष श्री कीर्तिभाई संघवी ने श्रीचरणों में प्रस्तुत की कृतज्ञता पूर्ण भावाभिव्यक्ति


तेरापंथ समाज - भुज कच्छ ने "जय मर्यादा - जय मर्यादा" गीत की समवेत स्वर में दी श्रद्धासिक्त प्रस्तुति


भुज के दीक्षित संत मुनि श्री अनंतकुमारजी द्वारा भावाभिव्यक्ति के पश्चात ज्ञानशाला के बच्चों द्वारा "यह महोत्सव है मर्यादा का" गीत की हुई भावपूर्ण प्रस्तुति


पूज्य गुरुदेव के सानिध्य में आचार्य श्री महाश्रमण मर्यादा महोत्सव प्रवास व्यवस्था समिति - छोटी खाटू द्वारा वर्ष - 2026 के लोगो के अनावरण के पश्चात छोटी खाटू वासियों द्वारा हुई गीत की श्रद्धासिक्त प्रस्तुति


केंद्रीय संस्थाओं द्वारा प्रस्तुति के क्रम में संस्था शिरोमणि तेरापंथी महासभा, अभातेयुप, टीपीएफ, जैन विश्व भारती - लाडनूँ , अणुविभा के अध्यक्षों द्वारा संस्थाओं की गतिविधियों की दी प्रस्तुति के पश्चात विकास परिषद सदस्य श्री पदमचंदजी पटावरी ने प्रस्तुत की अपनी भावाभिव्यक्ति















रविवार, फ़रवरी 02, 2025

161 वां मर्यादा महोत्सव 2025 का प्रथम दिन

भुज की धरा पर प्रारम्भ हुआ मर्यादा का महाकुम्भ ‘161वां मर्यादा महोत्सव’

गुजरात का प्रथम मर्यादा महोत्सव भुज के स्मृतिवन में हुआ समायोजित

सेवाकेन्द्रों पर आचार्यश्री ने की नियुक्तियां, सेवा को समर्पित रहा प्रथम दिवस

चतुर्विध धर्मसंघ में बनी रहे आध्यात्मिक सेवा भावना : तेरापंथाधिशास्ता महाश्रमण

अनेक कृतियां व जयतिथि पत्रक आचार्यश्री के समक्ष हुए लोकार्पित

करीब चार घंटे तक चलता रहा मर्यादा महोत्सव का कार्यक्रम


02.02.2025, रविवार, भुज, कच्छ (गुजरात), इस समय एक ओर जहां सनातन परंपरा में भारत के उत्तरप्रदेश के प्रयागराज में महाकुम्भ में बसंत पंचमी के अवसर पर अमृत स्नान हो रहा है तो दूसरी ओर भारत के पश्चिम भाग में स्थित गुजरात प्रदेश के कच्छ जिले के भुज नगर में जैन श्वेताम्बर तेरापंथ धर्मसंघ के वर्तमान अधिशास्ता, युगप्रधान, शांतिदूत आचार्यश्री महाश्रमणजी की मंगल सन्निधि में भुज में बने स्मृतिवन (जिसे वर्ष 2001 में आए भूकंप में हताहत हुए लोगों की स्मृति में बनाया गया है।) के परिसर में बने जय मर्यादा समवसरण में गुजरात के प्रथम मर्यादा महोत्सव व तेरापंथ धर्मसंघ की परंपरा का 161वां मर्यादा का महाकुम्भ मर्यादा महोत्सव का महामंगल शुभारम्भ हुआ। जय मर्यादा समवसरण के विशाल पण्डाल में श्रद्धा का पारावार उमड़ आया था। उपस्थित था तेरापंथ धर्मसंघ का चतुर्विध धर्मसंघ। मंच के मध्य दोपहर लगभग 12.15 बजे से कुछ समय पूर्व तेरापंथाधिशास्ता आचार्यश्री महाश्रमणजी विराजमान हुए तो श्रद्धालुओं के बुलंद जयघोष से पूरा स्मृतिवन गुंजायमान हो उठा। 

महातपस्वी आचार्यश्री महाश्रमणजी ने मंगलमहामंत्रोच्चार करने के उपरान्त तेरापंथ धर्मसंघ के आद्य अनुशास्ता आचार्यश्री भिक्षु व श्रीमज्जयाचार्यजी का सश्रद्धा स्मरण करते हुए 161वें मर्यादा महोत्सव के त्रिदिवसीय कार्यक्रम के शुभारम्भ की घोषणा की। तत्पश्चात आचार्यश्री ने मर्यादा महोत्सव के आधार पत्र ‘मर्यादा पत्र’ को स्थापित किया और इसके साथ ही प्रारम्भ हो गया गुजरात में समायोजित प्रथम मर्यादा महोत्सव का भव्य कार्यक्रम। चतुर्विध धर्मसंघ ने जयघोष करने के उपरान्त मुनि दिनेशकुमारजी के नेतृत्व में मर्यादा गीत का संगान किया गया। 

उपासक श्रेणी ने गीत का संगान किया। मर्यादा महोत्सव व्यवस्था समिति-भुज के स्वागताध्यक्ष श्री नरेन्द्रभाई मेहता ने अपनी अभिव्यक्ति दी। सेवा के लिए समर्पित इस प्रथम दिवस पर साध्वीवृंद की ओर से साध्वी मुदितयशाजी ने आचार्यश्री से सेवा में नियोजित करने की प्रार्थना की तो मुनिवृंद की ओर मुनि कुमारश्रमणजी ने सेवा में नियोजित करने की प्रार्थना की। 

तदुपरान्त साध्वीवर्या साध्वी सम्बुद्धयशाजी ने उपस्थित चतुर्विध धर्मसंघ को तेरापंथ धर्मसंघ में सेवा के महत्त्व को व्याख्यायित किया। 161वें मर्यादा महोत्सव के प्रथम दिवस पर तेरापंथाधिशास्ता आचार्यश्री महाश्रमणजी ने उपस्थित चतुर्विध धर्मसंघ को पावन संबोध प्रदान करते हुए कहा कि आज जैन श्वेताम्बर तेरापंथ धर्मसंघ का मर्यादा महोत्सव का त्रिदिवसीय समारोह शुरु हुआ है। बसंतपंचमी के दिन से यह समारोह शुरु होता है। इसके प्रथम दिन सेवा की बात होती है। सेवा एक धर्म है। सेवा से कितना पुण्योपार्जन हो सकता है। सेवा के अनेक प्रकार हो सकते हैं। किसी की शारीरिक सेवा करना, वृद्ध को सहारा देना, भोजन देना, दवाई देना, किसी के शरीर की सार-संभाल करना। आज की बात शारीरिक, मानसिक, आध्यात्मिक सेवा करने की बात है। वैय्यावृत्त के रूप में सेवा के अलावा अन्य प्रकार से भी सेवा की जा सकती है। प्रवचन करना भी एक प्रकार की सेवा है। साधु-साध्वियां न्यारा में रहें तो आठ प्रहर में एक बार व्याख्यान देने का प्रयास करना चाहिए। परम पूज्य आचार्यश्री तुलसी के समय तो माईक आदि की व्यवस्था भी नहीं होती थी, तब भी वे प्रतिदिन प्रवचन किया करते थे। आज कई साधु-साध्वियों का दीक्षा दिवस है तो दीक्षा देना भी एक प्रकार की सेवा है। मुनिकुमारश्रमणजी के निमित्त से दीक्षा की बात याद आ गई। 

गुरुदेव तुलसी प्रवचन करते थे। वे अध्यापन भी कराते थे। ग्रंथ पढ़ाना, वर्तनी शुद्ध कराना, साधु-साध्वी के सेवा की व्यवस्था। धर्मसंघ की सेवा करना। साधु-साध्वियों की पृच्छा करना। समाज की संस्थाओं की भी सेवा करते थे और फिर यात्रा करना। आचार्यश्री तुलसी पहली बार कोलकाता और दक्षिण भारत पधारे थे। उनसे पहले हमारे धर्मसंघ में कोई भी आचार्य न कोलकाता पधारे और न ही दक्षिण भारत पधारे थे। पारमार्थिक शिक्षण संस्था की मुमुक्षु बाइयों को संभालना भी अच्छी सेवा है। साध्वीवर्या और अनेक समणियां भी इस कार्य से जुड़ी हुई हैं। समाज के लोग अपने ढंग से ध्यान दे लेते हैं। इनकी सेवा करना भी अच्छी बात होती है। मुमुक्षु की संख्या वृद्धि का प्रयास जितना संभव हो सके, करने का प्रयास करना चाहिए। 

आचार्यश्री ने सेवाकेन्द्रों पर सेवा की नियुक्ति का क्रम प्रारम्भ करते हुए कहा कि लाडनूं सेवाकेन्द्र (साध्वीवृंद) में साध्वी कार्तिकयशाजी के ग्रुप को सेवा के लिए नियोजित किया। बीदासर समाधिकेन्द्र में साध्वी मंजुयशाजी के ग्रुप को नियुक्त किया। श्रीडूंगरगढ़ सेवाकेन्द्र में साध्वी संगीतश्रीजी व साध्वी परमप्रभाजी के ग्रुप को नियोजित किया। गंगाशहर सेवाकेन्द्र में साध्वी विशदप्रभाजी व साध्वी लब्धियशाजी के ग्रुप को तथा हिसार उपसेवाकेन्द्र में साध्वी शुभप्रभाजी के गुप को सेवा के लिए नियोजित किया। संतों के सेवाकेन्द्र में छापर सेवाकेन्द्र के लिए मुनि देवेन्द्रकुमारजी के ग्रुप को तथा जैन विश्व भारती, लाडनूं में मुनिश्री विजयकुमारजी स्वामी के ग्रुप के साथ मुनि तन्मयकुमार व मुनि कांतिकुमारजी को सेवा के लिए नियुक्त किया। आचार्यश्री ने गंगाशहर में सेवा के लिए मुनिश्री कमलकुमारजी स्वामी के ग्रुप को सेवा के लिए नियुक्ति देने के साथ-साथ गंगाशहर की अच्छी सार-संभाल करने की अभिप्रेरणा भी प्रदान की। 

तदुपरान्त आचार्यश्री ने समस्त साधु-साध्वियों को सेवा की भावना को पुष्ट बनाए रखने की प्रेरणा भी प्रदान की। सेवा का संस्कार सभी में अच्छे रूप में बने रहें। श्रावक समाज भी कितनी सेवा देते हैं। दवा, चिकित्सा आदि के अलावा साधु-साध्वियों की यात्रा व्यवस्था में साथ चलना, डेरों आदि में रहते हैं। सभी में आध्यात्मिक सेवा की भावना बनी रहे। 

जैन विश्व भारती के द्वारा प्रकाशित आचार्यश्री की कृति ‘छह बातें ज्ञान की’, समणी कुसुमप्रज्ञाजी के सहयोग से ‘प्रकिर्णक संचय’ तथा जय तिथि पत्रक आदि आचार्यश्री के समक्ष लोकार्पित की गई। मित्र परिषद, कोलकाता द्वारा तिथि दर्पण को भी आचार्यश्री के समक्ष लोकार्पित किया गया। इस संदर्भ में आचार्यश्री ने मंगल आशीर्वाद प्रदान किया। समणी कुसुमप्रज्ञाजी ने अपनी भावाभिव्यक्ति दी। ‘बेटी तेरापंथ की’ की सदस्याओं ने गीत का संगान किया। आचार्यश्री ने बेटियों को मंगल आशीर्वाद प्रदान किया। 

आज के कार्यक्रम में स्थानकवासी समुदाय की साध्वीजी भी आई थीं। आचार्यश्री ने उन्हें मंगल आशीर्वाद प्रदान किया। ‘जो प्राप्त है, वह पर्याप्त है’ नामक ग्रंथ को छाजेड़ परिवार द्वारा आचार्यश्री के समक्ष लोकार्पित किया गया। श्रीडूंगरगढ़ छाजेड़ परिवार की बहू-बेटियों ने गीत का संगान किया। डॉ. शांताबेन, विकास परिषद के सदस्य श्री पदमचंद पटावरी तथा श्रीमती मनीषा छाजेड़ ने ग्रंथ के संदर्भ में अपनी अभिव्यक्ति दी। 

आचार्यश्री ने इस ग्रंथ के संदर्भ में कहा कि संघसेवी स्व. कन्हैयालाल छाजेड़ के स्मृति ग्रंथ के संदर्भ में आशीर्वाद प्रदान करते हुए कहा कि इससे पाठकों को अच्छी प्रेरणा मिले। इनके परिवार में अच्छे धार्मिक संस्कार पुष्ट होते रहें।
भारतीय जनता पार्टी के कच्छ जिलाध्यक्ष श्री देवजी भाई अहीर ने आचार्यश्री के दर्शन कर अपनी श्रद्धाभिव्यक्ति दी। स्मृतिवन के डायरेक्टर श्री पाण्डेयजी, अमृतवाणी के अध्यक्ष श्री ललित दुगड़, श्री मदनलाल तातेड़, आचार्य भिक्षु समाधि स्थल संस्थान, सिरियारी की ओर से श्री मर्यादा कोठारी, आचार्यश्री तुलसी शांति प्रतिष्ठा, गंगाशहर की ओर से श्री हंसराज डागा, प्रेक्षा विश्व भारती के श्री भेरुभाई चौपड़ा, प्रेक्षा इंटरनेशनल के अध्यक्ष श्री अरविंद संचेती ने अपनी भावाभिव्यक्ति दी। आचार्यश्री के मंगलपाठ से मर्यादा महोत्सव के प्रथम दिवस का कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम का संचालन मुनि दिनेशकुमारजी ने किया। लगभग चार घंटे तक चले इस कार्यक्रम को आदिनाथ चैनल व तेरापंथ के यूट्यूब चैनल ‘तेरापंथ’ पर लाइव किया गया। जिससे देश व विदेश में बैठे श्रद्धालु लाभान्वित हुए।  



गुर्जर धरा पर आयोजित हो रहा है प्रथम मर्यादा महोत्सव

श्रद्धा, भक्ति एवं समर्पण के त्रिवेणी संगम स्वरूप तेरापंथ के महाकुंभ का

कच्छ (गुजरात) की धरा पर हुआ भव्य आग़ाज़

मर्यादा के शिखर पुरुष आचार्य श्री महाश्रमणजी के मुखारविंद से नमस्कार महामंत्रोच्चार से त्रिदिवसीय मर्यादा महोत्सव का हुआ प्रारंभ

पूज्य गुरुदेव युगप्रधान आचार्य श्री महाश्रमण जी ने आचार्य श्री भिक्षु एवं श्रीमद् जयाचार्य का स्मरण करते हुए 161 वें मर्यादा महोत्सव के प्रारम्भ की घोषणा करते हुए ऐतिहासिक मर्यादा पत्र की स्थापना की


बहुश्रुत परिषद् सदस्य मुनिश्री दिनेशकुमारजी द्वारा घोष उच्चारण एवं "भीखणजी स्वामी भारी मर्यादा बांधी" गीत के संगान के पश्चात उपासक श्रेणी ने दी "ओ गुरु दो ऐसा आशीर्वर" गीत की श्रद्धाशिक्त प्रस्तुति


पूज्य प्रवर के समक्ष साधु साध्वी वृंद द्वारा सेवा हेतु नियुक्ति के लिए क्रमशः किया गया निवेदन

साध्वी समाज की ओर से साध्वी श्री मुदितयशाजी ने किया सेवा हेतु नियुक्ति का निवेदन

संत समाज की ओर से मुनिश्री कुमारश्रमण जी ने किया सेवा हेतु नियुक्ति का निवेदन


साध्वीवर्या साध्वी श्री सम्बुद्धयशाजी ने मर्यादा महोत्सव के अवसर पर सेवा के सन्दर्भ में प्रस्तुत की अपनी भावाभिव्यक्ति


पूज्य गुरुदेव युगप्रधान आचार्य श्री महाश्रमण जी ने उपस्थित श्रद्धालु समाज को सेवा के संदर्भ में प्रदान किया प्रेरणा पाथेय

जो दूसरों के लिए कार्य करे वह कार्यकर्ता होता है : युगप्रधान आचार्य श्री महाश्रमणजी


161 वें मर्यादा महोत्सव के प्रथम दिवस पूज्य गुरुदेव द्वारा आगामी वर्ष के लिए विभिन्न सेवा केंद्रों में सेवा हेतु नियुक्तियों की हुई घोषणा



मर्यादा महोत्सव के उपलक्ष में भुज से तेरापंथ की बेटियों ने दी "महाश्रमण इस युग में तेरापंथ के राम" गीत की श्रद्धासिक्त प्रस्तुति


पूज्य गुरुदेव की सन्निद्धि में विकास परिषद् के पूर्व संयोजक स्व. कन्हैयालाल जी छाजेड़ से सम्बद्ध स्मृति ग्रन्थ "जो प्राप्त है वह पर्याप्त है" का हुआ लोकार्पण










मंगलवार, अक्टूबर 22, 2024

हे महाश्रमण ! मैं तुझे क्या कहूँ


हे महाश्रमण ! मैं तुझे क्या कहूँ !!!

             

सूर्य का प्रकाश कहूँ  या चन्द्रमा की शीतलता कहूँ ,

करुणा की झील कहूँ  या ज्ञान का सागर कहूँ  !

कोमल की मधुरता कहूँ  या शहद की मिठास कहूँ ,

तारा कहूँ  या ध्रुव तारा कहूँ , निर्मल कहूँ  या निर्मलता कहूँ !

मां की ममता कहूँ  या पिता का प्यार कहूँ ,

भाई का कर्तव्य कहूँ  या वात्सल्य का झरना कहूँ  !

कोमल की मधुरता कहूँ  या शहद की मिठास कहूँ  !

विद्यालय कहूँ  या विश्वविद्यालय कहूँ ,

आलय कहूँ  या आत्म हिमालय कहूँ !

अनुकम्पा का प्रसाद कहूँ  या प्रभु का आशीर्वाद कहूँ !

दिव्यता कहूँ  या भव्यता कहूँ , सुंदरता कहूँ  या आत्म सुंदरता कहूँ !

नम्रता कहूँ  या विनम्रता कहूँ  समता कहूँ  या सरलता कहूँ !

नोट कहूँ  या नोटों का बैंक कहूँ , कुछ कहे तो आध्यात्मिक एटीएम कहूँ !

तपस्वी कहूँ  या महातपस्वी कहूँ , यशस्वी कहूँ  या महायशस्वी कहूँ !

उज्ज्वलता का आकाश कहूँ  या संकल्पों की बरसात कहूँ  !

जल कहूँ  या जल की तरंग कहूँ ,

 कुछ कहूँ  तो जीवन की उमंग कहूँ !

   ज्योति कहूँ  या ज्वाला कहूँ , 

  कुछ कहूँ  तो दिव्य उजाला कहूँ  !

मान कहूँ  या आत्म सम्मान कहूँ !

मैं तो तुलसी महाप्रज्ञ का हनुमान कहूँ 

सत्य कहूँ  या शाश्वत कहूँ , समझ में नहीं आता है,           मैं क्या कहूँ !

अगर कुछ कहूँ  तो शाश्वत ज्ञाता दृष्टा कहूँ !

पुष्प कहूँ  या हृदय का हार कहूँ !

अगर कुछ कहूँ  तो जगत का पालनहार कहूँ !          

विशेषण कम विशेषताएं अनेक हैं,  शब्द कम उपमाएं अनेक हैं !

हे महाश्रमण ! तुझे मैं क्या कहूँ , 

 अगर कुछ कहूँ  तो ये ही कहूँ 

मेरे हृदय की सांस कहूँ , 

तुलसी , महाप्रज्ञ और तीर्थंकर

का साक्षात कहूँ !

हे नेमा नंदन, झूमर वंदन मेरे महाश्रमण तुझे प्रणाम !!!!


 -  हेमन्त छाजेड़

शुक्रवार, दिसंबर 15, 2023

Spiritual meeting of two Acharyas of Jainism in 'Jainam Jayatu Shasanam' program


स्वयं की आत्मा को बनाएं मित्र : युगप्रधान आचार्यश्री महाश्रमण

नवकार मंत्र से चलता है जिन शासन : ज्योतिषाचार्य प्रणामसागरजी

15.12.2023, शुक्रवार, दादर (पूर्व), मुम्बई (महाराष्ट्र), जन-जन में सद्भावना, नैतिकता और नशामुक्ति की अलख जगाने वाले, जन-जन को सन्मार्ग दिखाने वाले, मोक्ष प्राप्ति का साधन बताने वाले जैन श्वेताम्बर तेरापंथ धर्मसंघ के ग्यारहवें अनुशास्ता की मंगल सन्निधि में दादर प्रवास के दूसरे दिन दिगम्बर सम्प्रदाय के ज्योतिषाचार्य प्रणाम सागरजी महाराज भी उपस्थित हुए। जैन सम्प्रदाय के दो आध्यात्मिक गुरुओं का आध्यात्मिक जन-जन को आह्लादित कराने वाला रहा। मुख्य प्रवचन कार्यक्रम में दोनों आचार्यों ने उपस्थित श्रद्धालु जनता को पावन प्रेरणा भी प्रदान की व जैन एकता का मंगल संदेश प्रदान किया। 

शुक्रवार को प्रातःकाल श्री साउण्ड सिने स्टूडियो में बने वर्धमान समवसरण में आज ‘जैनम् जयतु शासनम्’ का समायोजन हुआ। इस जैन शासन के प्रभावक कार्यक्रम में उपस्थित जनता को जैन श्वेताम्बर तेरापंथ धर्मसंघ के देदीप्यमान महासूर्य आचार्यश्री महाश्रमणजी ने पावन पाथेय प्रदान करते हुए कहा कि दुनिया में हर किसी के मित्र भी होते हैं, अथवा आदमी अपना मित्र बनाता है। शास्त्रों में एक बात बताई गई कि मानव की स्वयं की आत्मा ही उसकी सबसे अच्छी मित्र होती है, और आत्मा ही शत्रु भी हो सकती है। अच्छी प्रवृत्ति में लगी हुई आत्मा उस व्यक्ति की मित्र होती है और बुरी प्रवृत्ति में लगी हुई आत्मा उस व्यक्ति की शत्रु होती है। अहंकार, क्रोध, लोभ व माया में लिप्त आत्मा आदमी की शत्रु व निरहंकार, संतोषी, सरल, धर्म परायण आत्मा स्वयं की मित्र होती है। 

मानव अपनी आत्मा को अपना मित्र बनाने का प्रयास करे। क्रोध, मान, माया और लोभ रूपी कषायों से अपनी आत्मा को मुक्त रखने का प्रयास हो। हम जैन संप्रदायों में भेद में भी अभेद को देखने का प्रयास करें। परस्पर सहयोग और सेवा की भावना का विकास होता रहे। जैन शासन के अंतिम तीर्थंकर भगवान महावीर के 2500 वर्ष के उपलक्ष में दिल्ली में एक विशाल कार्यक्रम का समायोजन हुआ था, जिसमें परम पूज्य गुरुदेवश्री तुलसी भी उपस्थित थे। उस दौरान जैन एकता के एक प्रतीक, एक ध्वज और एक ग्रन्थ की बात भी सामने आई थी। 

दिगम्बर जैन संप्रदाय के ज्योतिषाचार्य प्रणाम सागरजी महाराज ने कहा कि आज ‘जैन जयतु शासनम्’ का आयोजन है। नवकार महामंत्र के द्वारा हम सभी जैन हैं। संतों की वाणी से आदमी सौभाग्यशाली बनता है। शासन वोट के द्वारा चलता है और जिन शासन नवकार मंत्र से चलता है। परम पूजनीय आचार्यश्री महाश्रमणजी जैसे संतों के साथ समागन तो बहुत ही सुखद फल देने वाला है। हम सभी को जैन एकता का ध्यान रखना है और आचार्यजी के बताए मार्ग पर आगे बढ़ना चाहिए। इस दौरान उन्होंने स्वरचित अनेक पुस्तकें आचार्यश्री को उपहृत की। आचार्यश्री ने भी उन्हें एक पुस्तक उपहृत की। मंच पर दोनों आचार्यों के परस्पर स्नेह को देखकर जनता अभिभूत नजर आ रही थी। 


Make your soul a friend: Yugpradhan Acharyashri Mahashraman

 Jina rule is governed by Navkar Mantra: Astrologer Pranamsagarji

 15.12.2023, Friday, Dadar (East), Mumbai (Maharashtra), the eleventh member of the Jain Shwetambar Terapanth Dharma Sangh, who awakens the spirit of goodwill, morality and de-addiction among the people, who shows the right path to the people and tells the means of attaining salvation.  Pranam Sagarji Maharaj, the astrologer of Digambara sect, was also present on the second day of his stay in Dadar in the Mangal Sannidhi of Anushasta.  The spiritual teachings of two spiritual gurus of the Jain sect brought joy to the people.  In the main discourse program, both the Acharyas provided sacred inspiration to the devotees present and gave the auspicious message of Jain unity.

 Today on Friday morning, 'Jainam Jayatu Shashanam' was organized in the Vardhaman Samavasarana of Shree Sound Cine Studio.  The resplendent Mahasurya Acharyashri Mahashramanji of the Jain Shwetambar Terapanth Dharmasangh, while presenting the sacred Patheya to the people present in this impressive program of Jain rule, said that everyone has friends in the world, or man makes his own friends.  One thing mentioned in the scriptures is that man's own soul is his best friend, and the soul itself can be an enemy.  The soul engaged in good tendencies is the friend of that person and the soul engaged in bad tendencies is the enemy of that person.  The soul indulged in ego, anger, greed and illusion is man's enemy and the egoless, content, simple and religious soul is his own friend.

 Man should try to make his soul his friend.  Try to keep your soul free from the pain of anger, pride, illusion and greed.  Let us try to see the difference even within the differences in Jain sects.  The spirit of mutual cooperation and service should continue to develop.  A huge program was organized in Delhi to commemorate the 2500 years of Lord Mahavir, the last Tirthankar of Jain rule, in which His Holiness Gurudev Shri Tulsi was also present.  During that time, there was also talk of a symbol of Jain unity, a flag and a book.

Astrologer Pranam Sagarji Maharaj of Digambar Jain sect said that 'Jain Jayatu Shashanam' is being organized today.  By Navkar Mahamantra we all are Jains.  Man becomes fortunate by the words of saints.  Governance is run through votes and Jin's governance is run through Navkar Mantra.  Meeting with saints like the most revered Acharyashri Mahashramanji is going to give very pleasant results.  We all have to take care of Jain unity and move forward on the path shown by Acharyaji.  During this period, he gifted many self-written books to Acharyashree.  Acharyashree also gifted him a book.  The public seemed overwhelmed by the mutual affection between the two Acharyas on the stage.

बुधवार, नवंबर 08, 2023

स्वयं को उपयोगी बनाओ - अणुव्रत अनुशास्ता आचार्य महाश्रमण


आदमी का उत्पादन करना एक बात है और उसका निष्पादन करना दूसरी बात है। प्राकृतिक तरीके से तो आदमी का उत्पादन होता ही है, किंतु अस्वाभाविक तरीकों से भी मनुष्यों का, प्राणियों का उत्पादन किया जाता रहा है। जैनाचार्य द्वारा रचित प्राचीन ग्रंथ 'जोणि पाहुड़' में बताया गया है कि विशेष विधि से प्राणियों का उत्पादन किया जा सकता है। वहां एक उदाहरण मिलता है। भक्त राजा आचार्य के पास पहुंचा और निवेदन किया- गुरुदेव! शत्रु राजा ने आक्रमण कर दिया है। उसकी सेना का सामना करने में असमर्थ हूं। आप समर्थ हैं, मेरे लिए शरण भूत है। इस संकट की स्थिति में आप ही त्राण दे सकते हैं। आचार्य का दिल करुणा से भर गया, राजा के प्रति अनुराग का भाव आ गया। आचार्य विधियों के वेत्ता थे। एक विधि का प्रयोग किया। तालाब में कोई ऐसा द्रव्य डाला कि देखते ही देखते तालाब में घुड़सवार निकलने लगे। हजारों घुड़सवार निकलते ही चले गए, शत्रु सेना घबरा उठी। सोचा, जिस राजा के पास इतनी विशाल सेना है, उसके सामने हम कैसे टिक पाएंगे? शत्रु सेना वहां से लौट गई और राजा का बचाव हो गया। एक विशेष विधि से घुड़सवार को उत्पन्न कर दिया गया। इसी प्रकार विधि उत्पादन का एक उदाहरण और मिलता है। मध्य रात्रि का समय। आचार्य अपने शिष्यों को जोणि पाहुड़ की वाचना दे रहे थे। उस वाचना के अंतर्गत मत्स्य का निर्माण और उनकी वृद्धि कैसे होती है? यह विधि बताई गई। संयोगवश उस मध्य रात्रि के समय कोई मछुआरा उधर से गुजर रहा था। उसने सारी बात ध्यान से सुन ली और विधि को अच्छी तरह से समझ लिया। मछुआरा सीधा तालाब के पास पहुंचा और विधि का प्रयोग किया। गांव का तालाब मछलियों से भर गया। प्रात:काल आचार्य उसी रास्ते से आ रहे थे। मछलियों से भरा हुआ तालाब देखकर सोचने लगे, प्राय: मछलियों से शून्य रहने वाला तालाब आज भरा हुआ कैसे हैं? अनुमान लगा लिया कि कल रात्रि में मैंने शिष्यों को वाचना दी थी। काफी गोपनीयता के साथ वाचना देने पर भी, लगता है किसी ने बात सुन ली और उस विधि का प्रयोग किया है। परिणाम: तालाब मत्स्य से भरा हुआ है। आदमी का उत्पादन करना भी सामान्य बात नहीं, किंतु उसका निर्माण करना, उसको उपयोगी बना देना बहुत विशेष बात है। मूल्यवान कौन होता है, जो उपयोगी होता है। चाहे पदार्थ हो अथवा प्राणी। जिसकी उपयोगिता होती है, उसका मूल्य बढ़ता है, प्रतिष्ठा बढ़ती है। जो पदार्थ प्राणी उपयोगिता शून्य बन जाते हैं, उनका मूल्य भी प्राय: समाप्त हो जाता है और प्रतिष्ठा भी कम हो जाती है। 


आचार्य महाश्रमण